अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की ओर से मंगलवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान किया गया। समारोह में जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, जोधपुर के महापौर प्रसन्नचंद मेहता, उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी सहित विभिन्न शहरों के पार्षद और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जयपुर के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुधीर जैन गोधा ने बताया कि वैश्य समाज के जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में वैश्य समाज के 77% उम्मीदवारों को टिकट मिला था, जिनमें से जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। यह समाज के लिए खुशी की बात है। समारोह में विधायक कालीचरण सराफ सहित संगठन के पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। वैश्य समाज को संगठित करने पर जोर सुधीर जैन गोधा ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित करने के लिए आगे भी प्रयास किए जाएंगे। समाज के लोग एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे। इसके लिए आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। जनसेवा के कार्यों को सराहा समारोह में महापौर और पार्षदों के सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों की सराहना की गई। आयोजन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ समाज में एकता और संगठन को मजबूत करना रहा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जयपुर के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम सह-संयोजक संजय पाबूवाल सहित संगठन के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।