राजस्थान में शुक्रवार को मौसम बदला। जयपुर, श्रीगंगानगर में बारिश हुई। अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में ओले गिरे। इधर, राजस्थान में 24 अक्टूबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश, ओले गिरने की संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम ड्राई रहा। सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि गुरुवार देर शाम जैसलमेर के कई इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। फलोदी के आसपास भी आसमान में बादल छाए।