कोटा में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो चुकी है। हाड़ौती संभाग के झालावाड़ जिले से मानसून ने दस्तक दी है। कोटा में मानसून की एंट्री के बावजूद लोग बारिश का इंतजार करते रहे। आज भी सुबह से ही बादल छाए हुए है। आसमान में काली घटाओ ने डेरा जमाया हुआ है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। लेकिन उमस से परेशान है। मौसम विभाग ने आज हाड़ौती संभाग के कोटा, बारां, झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट है। मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.1डिग्री, न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मानसून गुरुवार को सामान्य से 7 दिन की देरी से राजस्थान के पूर्व हिस्से में प्रवेश कर गया। फिलहाल इसकी उत्तर सीमा टोंक,जयपुर और अलवर तक पहुंच चुकी है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून के प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ाने की संभावना है। हाड़ौती संभाग में अगले पांच -सात दिनों तक कहीं भी तेज बरसात हो सकती है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़े- कोटा में 7-साल बाद फिर 7-दिन लेट आया मानसून:पहले सप्ताह में तेज बारिश की संभावना; जून में 4 साल में सबसे कम बारिश कोटा में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। आमतौर पर कोटा में मानसून 25 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस साल 7 दिन लेट हो गया है। 2019 में भी इसकी एंट्री 2 जुलाई को हुई थी और इस साल भी 2 जुलाई को ही आया है। वहीं, साल 2025 से तुलना करें तो मानसून इस साल मानसून 14 दिन देरी से आया है। पिछले साल 18 जून को मानसून की एंट्री हो गई थी। मानसूनी हवाएं जरूर आ गई हैं, लेकिन पिछले दो दिन से कोटा में बारिश नहीं हुई है, हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। खबर पढ़े