पाली में सोमवार को सुबह से ही गर्मी का असर तेज रहा। शाम को तेज हवा चली फिर बरसात शुरू हुई। जिले के डायलाना कलां, सेवाड़ी, गुडांगिरी और सोनाई मांझी गांव में बरसात के साथ ओले गिरे। जिससे मौसम सुहाना हो गया। जिले के सादड़ी, बाली क्षेत्र में भी तेज हवांए चली। सोजत रोड में भी बूंदाबांदी हुई। पाली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। 13 KM प्रति घंटे की स्पीड से दिन में गर्म हवा चली। जिससे लोग गर्मी से परेशान नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही रही। शाम होते हुए मौसम का मिजाज बदला तेज हवाएं चलने लगी। जिले के सोजत क्षेत्र के गुडांगिरी, सेवाड़ी (बाली) और डायलाना कलां (खिंवाड़ा) में बरसात के साथ ओले गिरे। जिले के सोजतरोड़ सहित और भी कई जगह बरसात हुई है। लग्जरी गाड़ियों पर गिरे ओले, शादी समारोह में पड़ा खलल राणकपुर-सायरा के बीच एक रिसोर्ट में सोमवार शाम को शादी समारोह का कार्यक्रम था। लेकिन अचानक तेज बरसात ओले से खुले ग्राउंड में रखा समारोह में खलल पड़ा। साथ ही खुली पार्किंग पड़ी खड़ी लग्जरी गाड़ियों पर बड़े-बड़े ओले गिरे। जिससे गाड़ियों को नुकसान हुआ। कुछ गाड़ियों के शीशे क्रेक हो गए। देखें मौसम की तस्वीरें…