राज्य स्तरीय अंडर-20 और अंडर-17 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद अब राजस्थान के युवा पहलवान राष्ट्रीय मंच पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। हर आयु वर्ग के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी नेशनल में हिस्सा लेंगे। अंडर-20 नेशनल चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ और अंडर-17 नेशनल चैम्पियनशिप महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी। इन नेशनल चैम्पियनशिप में राजस्थान के ये उभरते खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-20 फ्री स्टाइल वर्ग में रिकी विश्नोई (57 किग्रा), योगेश गुर्जर (61 किग्रा), सागर विश्नोई (65 किग्रा), अनुज कुमार (70 किग्रा) और मनीष जाट (80 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीत नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं ग्रीको रोमन शैली में हरिओम यादव (50 किग्रा), सुभाष गुर्जर (65 किग्रा) और विमुल समोता (86 किग्रा) गोल्ड जीतने में सफल रहे। अंडर-17 फ्रीस्टाइल में अमित गुर्जर (80 किग्रा) को मौका मिला है। महिला वर्ग में इन्होंने जीते मेडल अंडर-20 गर्ल्स फ्री स्टाइल 50 किलो : कोमल वर्मा (सीकर), 53 किलो : अंजलि कछावा (भीलवाड़ा), 55 किलो : दिव्या शर्मा (कोटा), 59 किलो : कविता माली (भीलवाड़ा), 65 किलो : सोनम जाट (जयपुर), 72 किलो : तन्नू चौधरी (झुंझुनूं), 76 किलो : खुशी जाट (भीलवाड़ा)। अंडर-17 गर्ल्स फ्रीस्टाइल 73 किलो : तनिषा (भीलवाड़ा), 69 किलो : सरजा (भीलवाड़ा) 49 किलो : गुंजन यादव (अलवर), 65 किलो : सोनम (जयपुर), 57 किलो : नचिता (सीकर), 53 किलो : शीतल (भरतपुर), 40 किलो : पलक (हनुमानगढ़), 43 किलो : हंसा (राजसमंद), 46 किलो : अनामिका (चूरू), 61 किलो : कृष्णा (अजमेर)। सीकर की कोमल ने किया सबको नॉकआउट; सीकर की कोमल वर्मा ने अपने सभी मुकाबले नॉकआउट से जीते। कोमल वर्ल्ड कैडेट और एशियन यूथ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। अंडर-20 गर्ल्स प्री स्टाइल में भीलवाड़ा का दबदबा रहा। तीन पहलवान गोल्ड जीतने में सफल रहीं। समारोह समारोह के दौरान Kick The Drug अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्री गौतम दक, हीरालाल नागर भी उपस्थित थे।