सीकर जिले में 24 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। साथ ही अब युवती को धमकी दे रहा है। 24 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सीकर के पड़ोसी जिले की रहने वाली है। किसी समारोह में उसकी मुलाकात उसके ही जिले के रहने वाले एक युवक से हुई। जो परिवार का भी परिचित था। आरोपी ने युवती से बातचीत करना शुरू किया। उसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी बात हुई। धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती में बदल गई और आरोपी ने पीड़ित से शादी का वादा किया और उसे मिलने के बहाने सीकर बुलाकर उसके साथ रेप किया। सीकर के अलावा आरोपी पीड़ित को कई अन्य जगहों पर भी ले गया और वहां शिकार बनाया।जब भी युवती शादी की बात कहती तो आरोपी बहाने करता। अब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया आरोपी पीड़ित को धमकी देता है कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो बदनामी कर देगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।