सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके के गोड़ियां बड़ा गांव में 42 साल के युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। जिसने अपने ही खेत में पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और फिर सुसाइड किया। सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल शव को धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक का नाम सोहनलाल छबरवाल(42) पुत्र शैतान निवासी गोड़ियां बड़ा है। जिसने अपने ही खेत में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया। सुबह परिजनों ने जब शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रस्सी के जरिए फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया गया है। फिलहाल शव को धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होगा। हालांकि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।