राजसमंद कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें AICC पर्यवेक्षक सत्यनारायण पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने पार्टी की कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का विरोध सत्यनारायण पटेल ने कहा- कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूचियों से कथित तौर पर मनमाने ढंग से नाम हटाए जाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में शुरू किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता और चुनावी प्रक्रिया में पूरी तरह सुधार नहीं होता। लोगों को जोड़ने की तैयारी कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आंदोलन के तहत पहले लोकतंत्र के लिए मार्च निकाला गया। अब गांव-गांव चौपाल लगाकर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित मतदाताओं, बुजुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों को अभियान से जोड़कर उनकी बात प्रमुखता से सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अभियान के अगले चरण में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ महारैली आयोजित की जाएगी। इसके जरिए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी है।