राजसमंद में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। केलवाड़ा के आदर्श मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं गोद में बच्चे लेकर मतदान करने पहुंचीं। कोई बच्चे को गोद में संभालते हुए अपनी बारी का इंतजार करती दिखी, तो कोई लंबी कतार में खड़ी नजर आई। वहीं, कुंभलगढ़ की कोयल ग्राम पंचायत में 102 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचीं। केलवाड़ा में प्रत्याशी स्कूटी पर सवार होकर घर-घर जनसंपर्क करते और समर्थन मांगते नजर आए। मतदान का अब तक का प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…