राजसमंद जिले की 5 पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शनिवार, 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जिले के 428 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 68 हजार 917 मतदाता वोट डाल सकेंगे। शुक्रवार को नामांकन, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। मतदान बैलेट पेपर से होगा। नामांकन से चुनाव चिन्ह आवंटन तक की प्रक्रिया सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शुक्रवार सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच हुई। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का समय था। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। नामांकन के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी केंद्रों पर पहुंचे। सरपंच पद के दावेदार भी फॉर्म जमा कराने आए। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान जिले की 5 पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। मतदान के बाद मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो दिन में दूसरी बार वोट डालेंगे मतदाता पंचायती राज चुनाव के तहत मतदाता दो दिन के अंतराल में दूसरी बार वोट डालेंगे। 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। अब 24 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। दाएं हाथ की पहली उंगली पर लगेगी स्याही मतदान के दौरान स्याही लगाने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 22 अक्टूबर को हुए मतदान में मतदाताओं के बाएं हाथ की पहली उंगली पर स्याही लगाई गई थी। इस बार दाएं हाथ की पहली उंगली पर स्याही लगाई जाएगी। राजस्थान में पहले चरण में 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।