राजसमंद में 100 फीट रोड पर एक जॉकी के शोरूम में आग लग गई। आग शनिवार सुबह लगी। जब दुकान बंद थी। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट और इनवर्टर में हुए विस्फोट के कारण लगी है। स्थानीय लोगों और फायरबिग्रेट की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके बावजूद ​लाखों रुपए के कपड़े खराब होने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट और इनवर्टर में हुए विस्फोट के कारण लगने की आशंका है। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल और राहत टीम मौके पर पहुंची। इनवर्टर में धमाके के बाद लगी आग फायर कर्मचारी पूरण पूरी गोस्वामी ने बताया- शनिवार सुबह करीब 10 बजे आग की सूचना मिली थी। इनवर्टर में धमाके के बाद शोरूम में रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते आग पूरे परिसर में फैल गई। आग से लाखों रुपये के कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि शोरूम के कांच नहीं टूटे, जिससे आग आसपास की दुकानों और भवनों तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। दुकान बंद होने से धुआ भरा घटना के समय शोरूम बंद था और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी कारण आग लगने के बाद काफी देर तक अंदर धुआं भरता रहा, जिससे फर्श और कपड़ों पर कालिख की मोटी परत जम गई। शोरूम में फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद थे, लेकिन बंद होने के कारण उनका तत्काल उपयोग नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा एक माह पूर्व ही फायर सेफ्टी को लेकर नोटिस जारी किया था। फिलहाल नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। आधे घंटे में पाया काबू फायर कर्मचारी पूरण पूरी गोस्वामी ने बताया कि आज सुबह 10 बजे के करीब सूचना मिली कि 100 फिट रोड स्थित जाॅकी षाॅरूम में आग लगी है। जिसके बाद फायर बिग्रेड लेकर मोके पर पहुंचे ओर शोरूम में पीछे की ओर रखे इन्वर्टर में आग दिखाई दी जिसे काबू किया गया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। फायर बिग्रेड की टीम में पूरण पूरी, दिलीप मेघवाल, प्रकाश रेगर सहित स्टाॅफ मोके पर पहुंचा। हालांकि शोरूम के मालिक से बात नहीं हो सकी।