राजसमंद में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए हुए है बारिश की संभावना बनी हुई है। तड़के करीब पांच बजे आधे घंटे तक तेज से मध्यम गति की बारिश हुई। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम खुशनुमा हुआ। सुबह के समय आसमान घने बादलों से ढका रहा और दोपहर तक बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी रहा। हालांकि सुबह की ठंडी हवाओं और बादलों के कारण लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया। जिले के रेलमगरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में भी घने बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम के बदले हुए रुख को देखते हुए यहां भी बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को गर्मी का असर कम महसूस किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली और मौसम खुशनुमा बना रहा।