राजसमंद में आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन का अंतिम दिन रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, पूर्व सभापति अशोक टांक सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, नामांकन का समय पूरा होने के बाद कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। राजसमंद पंचायत समिति - कांग्रेस प्रत्याशी