प्रतापगढ़ | गंधेर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में कलश और ध्वजा प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 9 दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा और मारुति महायज्ञ का आयोजन 6 मई से 14 मई तक किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 6 मई को कथा पोथी और गणेश पूजन के साथ होगी। उज्जैन के आस्था गुरुकुल के यज्ञाचार्यों के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में 10 मई को सुबह 7 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 10 से 14 मई तक रोजाना सुबह 9 से 11 बजे तक हवन और यज्ञ होगा। कथा का वाचन कनवासा के संत ज्ञानी महाराज द्वारा दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जाएगा। समापन 14 मई को दोपहर 12 बजे कलश और ध्वजा प्रतिष्ठा के साथ होगा। आयोजन का संचालन अर्पणा मेनारिया, पीठाधीश्वर संत मीरा आश्रम गंधेर और ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीण पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।