कोटा जिला के रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव में भी भाजपा की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। मतदान के बाद पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को राम मंदिर घुमाने की योजना बनाई है। भाजपा के 38 प्रत्याशी बारां रवाना एक भाजपा प्रत्याशी ने बताया- रामगंजमंडी विधायक एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा के सभी 38 वार्डों के प्रत्याशियों को रात करीब 9.30 बजे रामगंजमंडी स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्रित किया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बस में बैठाकर बारां के लिए रवाना किया गया। बारां पहुंचने के बाद अयोध्या (उत्तरप्रदेश) राम मंदिर घुमाने ले जाएंगे।