भास्कर संवाददाता | चूरू जनगणना- 2027 के तहत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार व मंगलवार को जिले के विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को राउमावि लिलकी, राजकीय गर्ल्स कॉलेज तारानगर, कृषि कॉलेज तारानगर, शकुंतला देवी कॉलेज सिद्धमुख, राजकीय विधि कॉलेज चूरू सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं।