राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात डीएफओ और एसीएफ अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। इसका असर रणथंभौर टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी विभाग पर भी देखने को मिलेगा। जारी सूची में रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटक डीएफओ सहित कई एसीएफ और रेंजर के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटक डीएफओ का पद फिलहाल रिक्त रखा गया है। इन डीएफओ के हुए तबादले तबादला सूची के अनुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटक डीएफओ के पद पर कार्यरत संजीव कुमार शर्मा का तबादला डीएफओ रणथंभौर टाइगर रिजर्व सेकेंड के पद पर किया गया है। वहीं डीएफओ सूचना का अधिकार हैड ऑफ फॉरेस्ट के पद पर कार्यरत अरूण कुमार शर्मा को डीएफओ विकास रणथंभौर टाइगर रिजर्व लगाया गया है। इसके अलावा विष्णु कुमार गुप्ता को डीएफओ विस्थापन रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पद पर लगाया गया है। एसीएफ स्तर पर भी हुए बदलाव एसीएफ की तबादला सूची में महेश कुमार शर्मा, जो एसीएफ रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के पद पर कार्यरत थे, उनका तबादला एसीएफ केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के पद पर किया गया है। योगेश कुमार को अलवर से वन्यजीव मुख्यालय बाघ परियोजना प्रथम सवाई माधोपुर लगाया गया है। वहीं अजय कुमार सत्तावन को सामाजिक वानिकी से रणथंभौर टाइगर रिजर्व में लगाया गया है। रेंजर स्तर पर भी जारी हुए आदेश रेंजर फर्स्ट ग्रेड की तबादला सूची में रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज के रेंजर विजय कुमार मीणा को खंडार रेंजर लगाया गया है। हेमंत कुमार मीणा को बेगू से रेंजर सामाजिक वानिकी सवाई माधोपुर लगाया गया है। वहीं सामाजिक वानिकी सवाई माधोपुर के रेंजर कैलाश शर्मा का तबादला हिंडोली रेंजर के पद पर किया गया है। उल्लेखनीय है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटक डीएफओ जैसे महत्वपूर्ण पद को इस तबादला सूची में रिक्त रखा गया है।