देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व का मैनजेमेंट और संरक्षण कार्यों की देखरेख करने वाली मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूएशन (MEE) टीम इन दिनों रणथंभौर टाइगर रिजर्व के दौरे पर है। टीम 26 अक्टूबर को रणथंभौर पहुंची थी। यहां चार दिन तक रुककर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान टीम वन्यजीव संरक्षण, वन प्रबंधन, जैव विविधता और पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की स्टडी की। रणथंभौर सेकेंड और दुर्ग का भी करेगी निरीक्षण रणथंभौर में दो दिन निरीक्षण करने के बाद बुधवार को टीम रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सेकेंड फेज, करौली क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंची। इसके बाद गुरुवार को टीम रणथंभौर दुर्ग का दौरा करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार दिवसीय निरीक्षण के दौरान टीम विभिन्न क्षेत्रों की व्यवस्थाओं और संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आकलन करेगी। MEE मूल्यांकन के तहत टाइगर रिजर्व में प्रबंधन की प्रभावशीलता, वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के रखरखाव और पर्यटन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। रणथंभौर में चल रहा यह निरीक्षण रिजर्व की व्यवस्थाओं और संरक्षण प्रयासों के मूल्यांकन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।