राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप-20 की लिस्ट में जोधपुर के तीन कैंडिडेट शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। जोधपुर के दिलीप सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपुरोहित निवासी कनोड़िया ने इस परीक्षा में 461 वी रैंक हासिल की है। दिलीप के पिता की घोड़ों के चौक में ज्वेलरी का व्यवसाय है। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पुरूषोत्तम सिंह राजपुरोहित की पुत्रवधु कंचन राजपुरोहित पुत्री रूप सिंह राजपुरोहित झाबरा ने इस परीक्षा में 687 वी रैंक हासिल की है। 1096 नए अधिकारी मिलेंगे आयोग के अनुसार- कुल 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। तीन कैंडिडेट्स का परिणा कोर्ट में मामला होने के कारण रोका है। दो कैंडिडेट के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।