RAS परीक्षा में रेवदर के मंडार के हितेश कुमार जीनगर ने 959वीं और अनादरा के नरेश कुमार ने 1442वीं रैंक हासिल की है। हितेश कुमार जीनगर के पिता रमेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक हैं। मां मंजुला देवी गृहिणी हैं। हितेश ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उन्होंने जयपुर में रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की। इससे पहले वे 4-5 प्रतियोगी परीक्षाओं में महज 1-2 नंबर से चूक गए, लेकिन परिवार के मोटिवेशन और सहयोग से हार नहीं मानी और आखिरकार लक्ष्य हासिल कर लिया। नरेश कुमार ने दूसरी कोशिश में सफलता हासिल की वहीं नरेश कुमार के पिता गोपा राम लोडिंग टेंपो चालक हैं और मां शांति देवी गृहिणी हैं। नरेश ने दूसरे प्रयास में सफलता पाई। वे दिल्ली और जयपुर में रहकर तैयारी करते रहे और पिछले दो साल से घर पर रहकर पढ़ाई की। वे कक्षा 12वीं (आर्ट्स) में स्टेट टॉपर भी रह चुके हैं। इससे पहले उनका चयन पटवारी, VDO (प्रोविजनल) और चतुर्थ श्रेणी (प्रोविजनल) में भी हो चुका है। परिवार में 5 भाई-बहन हैं, जिनमें 3 बहनों की शादी हो चुकी है और एक छोटा भाई है। नरेश के घर में हाल ही में उनके ताऊ का निधन होने से शोक का माहौल है। ऐसे में उन्होंने अपनी इस बड़ी सफलता पर कोई जश्न नहीं मनाया। ……. RAS रिजल्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:बड़े के बाद छोटे भाई की भी 9वीं रैंक आई, पहले प्रयास में 23 साल की शालू का सिलेक्शन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। पिछली परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)