चूरू के रतनगढ़ में मंगलवार देर रात एक सेनेटरी वेयर की दुकान में आग लग गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना रतनगढ़ के वार्ड 16 में गंगाराम हॉस्पिटल के सामने स्थित दुकान में हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगरपालिका की दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग की खबर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। दुकान मालिक संजय काछवाल ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग से दुकान में रखा बिजली-पानी फिटिंग का सामान और सेनेटरी वेयर का सामान जल गया। नुकसान का सही आकलन आग से बचे सामान को देखने के बाद ही हो पाएगा। घटना की सूचना रतनगढ़ पुलिस को भी दे दी गई है।