श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निमंत्रण-श्रद्धासुमन यात्रा 6 गांवों में पहुंची। श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान, तिलवाड़ा द्वारा निकाली जा रही इस यात्रा में रावली ढाणी, गिड़ा, निम्बा री ढाणी, डंडाली, मलवा और गूगड़ी में क्षत्रिय समाज के सरदारों से भेंट की गई। सरदारों ने मंदिर निर्माण के लिए कुल ₹26,02,200 की राशि देने की घोषणा की। यह यात्रा श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर, जसोल के महंत श्री गणेशपुरी जी महाराज के सान्निध्य और संस्थान के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल के नेतृत्व में चल रही है। इसका उद्देश्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। संस्थान के सचिव सुमेर सिंह वरिया ने बताया कि मालाजाल–तिलवाड़ा परिसर में मंदिर का निर्माण जारी है। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 2 सितंबर 2027 को होगा। यह यात्रा शारदीय नवरात्रा की बीज पर रावल मल्लीनाथ जी की जन्मस्थली गोपड़ी से शुरू हुई थी। गांवों में सरदारों को महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया गया। गिड़ा में श्री दाता ज्वारसिंह भोमियाजी थान में दर्शन भी किए गए। रावली ढाणी में ₹1,53,000 की घोषणा रावली ढाणी में लाल सिंह के परिवार से पुत्र राण सिंह, राम सिंह तथा सुपौत्र जोग सिंह, लख सिंह ने ₹1,01,000, भंवर सिंह सुपुत्र अनोप सिंह तथा मोती सिंह, चंदन सिंह, रेवंत सिंह ने ₹31,000 और नवल सिंह सुपुत्र प्रताप सिंह तथा खुमाण सिंह, मूल सिंह ने ₹21,000 की श्रद्धासुमन राशि अर्पित करने की घोषणा की। गिड़ा में ₹1,01,000 की घोषणा गिड़ा में ज्वार सिंह के परिवार से हुकम सिंह, नखत सिंह, जब्बर सिंह, भतीज सवाई सिंह, भोम सिंह ने संयुक्त रूप से ₹1,01,000 की श्रद्धासुमन राशि अर्पित करने की घोषणा की। निम्बा री ढाणी में ₹2,51,000 की घोषणा निम्बा री ढाणी में रणजीत सिंह के परिवार से कृष्णपाल सिंह सुपुत्र नारायण सिंह, करण सिंह सुपुत्र रणजीत सिंह, बाघ सिंह सुपुत्र हड़मत सिंह, शैतान सिंह सुपुत्र जब्बर सिंह, मनोहर सिंह, मोहन सिंह सुपुत्र कल्याण सिंह, सवाई सिंह सुपुत्र करण सिंह, मग सिंह सुपुत्र नरपत सिंह, पदम सिंह सुपुत्र बाघ सिंह, श्याम सिंह सुपुत्र देवी सिंह, चंदन सिंह सुपुत्र कल्याण सिंह, प्रकाश सिंह सुपुत्र देवी सिंह, प्रेम सिंह सुपुत्र बाघ सिंह, सरूप सिंह सुपुत्र करण सिंह ने संयुक्त रूप से ₹2,51,000 की श्रद्धासुमन राशि अर्पित करने की घोषणा की। डंडाली में ₹17,61,200 की घोषणा डंडाली में भैरू सिंह, रतन सिंह सुपुत्र शम्भू सिंह ने ₹75,000, भंवर सिंह, उदय सिंह, गुलाब सिंह, जालम सिंह सुपुत्र मोती सिंह के परिवार ने ₹11,00,000, चैन सिंह, शम्भू सिंह, मंगल सिंह, उदय सिंह सुपुत्र वैरीसाल सिंह के परिवार ने ₹2,11,000, भंवर सिंह, मोहन सिंह, शैतान सिंह सुपुत्र हेम सिंह तथा प्रेम सिंह सुपुत्र इंद्र सिंह सहित समस्त हेम सिंह के परिवार ने ₹2,11,000, शैल सिंह सुपुत्र सुजान सिंह ने ₹71,000, गुमान सिंह सुपुत्र दौलत सिंह ने ₹51,000, शैतान सिंह सुपुत्र जय सिंह ने ₹21,000, नग सिंह सुपुत्र सुजान सिंह ने ₹11,000, सवाई सिंह सुपुत्र वगतावर सिंह ने ₹5,100 तथा नैन सिंह सुपुत्र सुजान सिंह ने ₹5,100 की श्रद्धासुमन राशि अर्पित करने की घोषणा की। मलवा में ₹1,64,000 की घोषणा मलवा में भंवर सिंह सुपुत्र वगतावर सिंह ने ₹1,01,000, मग सिंह, मिठू सिंह, इंद्र सिंह एवं किशन सिंह सुपुत्र पहाड़ सिंह ने संयुक्त रूप से ₹31,000, उमेद सिंह सुपुत्र वगतावर सिंह ने ₹21,000 तथा बलवंत सिंह सुपुत्र वगतावर सिंह ने ₹11,000 की श्रद्धासुमन राशि अर्पित करने की घोषणा की। गूगड़ी में ₹1,72,000 की घोषणा गूगड़ी के ज्वाहर सिंह पुरा में स्वर्गीय किशोर सिंह सुपुत्र ज्वाहर सिंह महेचा के परिवार की ओर से ₹1,51,000 तथा दलपत सिंह एवं नारायण सिंह सुपुत्र हमीर सिंह ने संयुक्त रूप से ₹21,000 की श्रद्धासुमन राशि अर्पित करने की घोषणा की। धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने क्षत्रिय समाज के सभी सरदारों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी मालाणी क्षेत्र की गौरवशाली धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के आधार स्तंभ हैं। उनका शौर्य, पराक्रम, धर्मनिष्ठा एवं लोककल्याणकारी जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। श्री राणी रूपादे जी की भक्ति, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा की महान परंपरा आज भी समाज को एकता, सद्भाव एवं समानता का संदेश देती है। श्री रावल मल्लीनाथ जी के भव्य मंदिर का निर्माण इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित कर भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों के क्षत्रिय समाज के सरदारों द्वारा मंदिर निर्माण के प्रति व्यक्त श्रद्धा, उत्साह एवं उदारतापूर्वक घोषित श्रद्धासुमन राशि समाज की अपनी आराध्य परंपराओं के प्रति गहरी आस्था को दर्शाती है। यह जनसहयोग मंदिर निर्माण के साथ सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना को भी नई शक्ति प्रदान करेगा। कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने बताया कि निमंत्रण एवं श्रद्धासुमन यात्रा के माध्यम से श्री रावल मल्लीनाथ जी द्वारा स्थापित मालाणी क्षेत्र के उन सभी गांवों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जहां उनके वंशज एवं परिवारजन निवास करते हैं। यात्रा के दौरान उनसे मंदिर निर्माण में श्रद्धाभाव के अनुरूप सहयोग का आह्वान करने के साथ आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। उनके माध्यम से संपूर्ण मालाणी क्षेत्र की छत्तीस कौम को इस ऐतिहासिक महोत्सव में सहभागी बनने हेतु आह्वान कर आमंत्रित किया जाएगा।