चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित राणा प्रताप सागर बांध के पन बिजलीघर के पास अजगर ने कुत्ते को जकड़ लिया। कुत्ते की आवाज सुनकर बांध पर तैनात होमगार्ड मौके पर पहुंचे और कुत्ते को छुड़ाने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। बिजलीघर के एक्सईएन ने भैंसरोडगढ़ वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। इस पर टीम ने शिकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेस्क्यू का फैसला किया। वन विभाग टीम के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया- शाम 5:30 बजे रावतभाटा स्थित बिजलीघर से सूचना मिली कि एक बांध के पास झाड़ियों में एक अजगर ने कुत्ते को जकड़ रखा है। सूचना टीम 6 बजे मौके पर पहुंची। मगर तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। ऐसे में शिकार पूरा होने के बाद ही रेस्क्यू का फैसला लिया गया। इसके बाद ही उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। साथ ही टीम को अजगर पर नजर बनाकर रखने के लिए कहा गया है। होमगार्ड ने दी सूचना एक्सईएन आशीष जैन ने बताया- शाम 5:20 बजे डेम के जीरो बैरियर पर तैनात होमगार्ड श्यामपुरी ने सूचना दी कि बांध की डाउन स्ट्रीम के पास झाड़ियों में एक अजगर ने कुत्ते को जकड़ रखा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे और कुत्ते को छुड़ाने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी। आने-जाने वाले लोगों को किया सतर्क वन विभाग की टीम शिकार के बाद रेस्क्यू शुरू करेगी। इसलिए होमगार्ड कर्मियों को अजगर पर नजर रखने के लिए कहा गया है। साथ ही आने-जाने वाले लोगों को सर्तक रहने की हिदायत दी है। … यह खबर भी पढ़ें अजगर ने उगला 15 किलो का सियार, VIDEO:निगलने के बाद जंगल की तरफ जा रहा था, खेत की तारबंदी में फंस गया पाली में 12 फीट लंबे अजगर ने 15 किलो के सियार को निगल लिया। इसके बाद जंगल की तरफ जाने लगा, लेकिन खेत की तारबंदी में फंस गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद तारों को काटकर अजगर का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद उसने निगले हुए सियार को बाहर निकाल दिया। हालांकि सियार की मौत हो गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)