निदेशालय संस्कृत शिक्षा, राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 8 राजकीय आदर्श आवासीय वेद-विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती राज्य सरकार की विद्या संबल योजना के तहत अंशकालिक और मानदेय आधारित होगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 20 अप्रैल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। संस्कृत शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के 8 केंद्रों पर चारों वेदों के विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। उदयपुर जिले के वल्लभनगर स्थित वेद विद्यालय में भी नियुक्तियां होंगी। इसी वर्ष इस विद्यालय की शुरुआत हुई है। फरवरी तक यहां दो विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही भेजना होगा। इन केंद्रों पर होंगी भर्तियां वल्लभनगर (उदयपुर), हाथौज (जयपुर), पुष्कर (अजमेर), गोमरखधाम-तारातरा मठ (बाड़मेर), चेचट (कोटा), ग्राम पोली-नदबई (भरतपुर) व श्री डूंगरगढ़ (बीकानेर)। इन वेदों के विशेषज्ञ चाहिए ऋग्वेद (शाकल शाखा), शुक्ल यजुर्वेद (माध्यन्दिनी शाखा), सामवेद (कौथुम शाखा) और अथर्ववेद (शौनक शाखा)।