राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय जाडन में शिक्षा परिषद आरईआई प्रभारी स्नेहलता शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी समसा राजेन्द्रसिंह कुम्पावत ने विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों ने प्रार्थना सभा को संबोधित किया। विद्यालय में विज्ञान संकाय के रिक्त पदों की समस्या से अवगत कराया। एनजीओ के माध्यम से विद्यालय में होने वाले कार्य और नवाचार की जानकारी ली गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य पारसदास वैष्णव, रविन्द्र प्रकाश व्यास, अमृत लाल शर्मा, देवेन्द्रसिंह, तेजाराम चौधरी, कुसुम, राजनी ओझा, पूजा गोस्वामी, पारुल देया, करणसिंह, नीतेश त्यागी और समूचा स्टाफ मौजूद रहा।