भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर में लोक आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव की अमृत लीला कथा के आयोजन की तैयारियां तेज हैं। इसी क्रम में कथा की कंकोत्री लेखन व आमंत्रण पत्रिका का विमोचन बुधवार को माजीसा धाम जूना किराडू मार्ग में दुआली बाईसा के सानिध्य में हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक मेवाराम जैन, पूर्व सभापति दीपक माली, संयोजक ओमप्रकाश मेहता, सहसंयोजक सरूपचन्द रणधा, भूरचन्द मौखाब, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया, मुख्य अतिथि रहे। पंडित दीक्षित शांडिल्य ने मंत्रोच्चार कराया। संचालन मुकेश बोहरा अमन ने किया। श्री बाबा रामदेव अमृत कथा समिति अध्यक्ष संजय भादरेश और मुकेश मालू केटीसी ने बताया कि कंकोत्री लेखन के मांगलिक अवसर पर 36 कौम के भाई-बहन पहुंचे। चढ़ावों के लाभार्थी परिवार व माजीसा धाम ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे। महिला मंडल की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। पत्रिका लेखन की शुरुआत में 11 रंगीन चौकी सजाई गई। सबसे पहले गजानन्द महाराज को पत्रिका लिखी गई। पत्रिका लेखन के बाद पत्रिका वितरण कमेटी ने भारत में पत्रिका वितरण का शुभारंभ किया। पत्रिका विमोचन के दौरान ओमप्रकाश चांडक, किशोर कुमार शर्मा, सम्पतराज लूणिया, बसंत कुमार, मुरलीधर संखलेचा, सुरेश चौपड़ा, मदन बोहरा, चम्पालाल छाजेड़ भादरेश, महावीर गोलेच्छा, प्रवीण सेठिया, कैलाश संखलेचा, धर्मेन्द्र संखलेचा, पवन सिंघवी धारोई, गौतमचन्द घीया, चम्पालाल रणधा, शेरमल डूंगरवाल, जितेन्द्र श्रीश्रीमाल, अशोक संखलेचा मौजूद रहे। श्री हरि पैदल यात्रा संघ के सदस्य भी उपस्थित रहे। कोटड़िया ग्राउंड में पांच दिवसीय बाबा रामदेव की कथा होगी। 17 मई को बाबा रामदेव की कलश यात्रा निकलेगी। बाड़मेर. माजाीसा धाम में कथा के दौरान पत्रिका लेखन के दौरान मौजूद अतिथि व अन्य।