डूंगरपुर| जिला परिषद के ईडीपी सभागार में कलेक्टर देशलदान की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले की राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज मामलों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को परेशान न होना पड़े। राज्य व केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंच सके। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाड़िया सहित राजस्व से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।