रानी उपखंड क्षेत्र के चाचोड़ी में रानी-पाली के मुख्य रोड स्थित बैरा भूतावा पर चारभुजा पंथ सिरवी समाज के सामूहिक नेतृत्व में गांव को विकसित बनाने को लेकर गो भक्त शंकर सिंह राजगुरु का स्वागत किया। चांचोड़ी को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर नवयुवक मंडल से सहयोग लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कोशिश की जाएगी। किसान सेवा केंद्र, पशु चिकित्सालय, पटवारी भवन, पोस्ट ऑफिस भवन, महादेव सरोवर पर पौधरोपण, नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मध्यम वर्ग से गरीब से गरीब परिवार तक पहुंचाना राजगुरु की पहली प्राथमिकता रहेगी। राजगुरु ने सभी परिवार एवं ग्रामवासियों को संबोधित कर कहा कि इनके साथ-साथ गो माता की सेवा करना जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। गांव के भामाशाहों के सहयोग से आगामी समय में मुख्य रूप से बधिर पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी। की व्यवस्था की जाएगी।