भीलवाड़ा| आगामी मानसून में शहर को जलभराव और गंदगी की समस्या से बचाने के लिए विधायक अशोक कुमार कोठारी और प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को विधायक कोठारी ने जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी के साथ शहर के प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर विधायक ने सख्त रुख अपनाया और मौके पर ही मशीनें लगवाकर सफाई कार्य शुरू करवाया। विधायक कोठारी ने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की नियमित सफाई व मरम्मत पूरी होनी चाहिए ताकि लोगों को गंदगी और आवागमन की समस्या न हो। वहीं, कलेक्टर संधू ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जहां जल निकासी बाधित है, वहां से स्थायी अवरोध हटाए जाएं। अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, संजय राठी आदि मौजूद थे।