रेवाड़ी में सीआईए टीम ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्गों को निशाना बनाते थे और दोनों के खिलाफ अलग-अलग 18 केस दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से ठगे गए 2 जोड़ी सोने के कुंडल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गुजरवाड़ा निवासी राजकुमार और राजस्थान के खरथैल-तिजारा निवासी गोविंद के रूप में हुई है। यह जानकारी डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने दी है। बुजुर्ग महिला से लूटे थे कुंडल डीएसपी ने बताया कि मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला 6 अप्रैल को बच्चों को स्कूल छोड़ घर जा रही थी। सैनी स्कूल के पास एक युवक ने महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोका और दूसरा आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आया। आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर उन्होंने महिला को झांसा देकर एक जोड़ी कुंडल और 6 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने केस दर्ज किया था। एक पर 12 एक पर 6 केस उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी 18 केस दर्ज हैं। बहरोड़ और नारनौल में दर्ज 2 मामलों में भी वांटिड हैं। राजस्थान के अलवर और खैरथल-तिजारा के अलग अलग थानों में ठगी के 12 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार आरोपी राजकुमार के खिलाफ भी जिला महेंद्रगढ़ और राजस्थान के विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।