अजमेर-ब्यावर में रीको ने 11 नए रीको एरिया बनाए हैं और यहां पर उद्योग लगाने के लिए प्लॉट का सीधा आवंटन करेगा। नई पॉलीसी के तहत 33 साल की लीज पर 40 प्रतिशत डिस्कॉउंट दिया जाएगा। इनमें प्लॉट लेने के लिए राज निवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर एमओयू करना जरूरी होगा। वहीं, अजमेर ब्यावर में पुराने 38 रीको एरिया में कुल 6 हजार 85 प्लॉट काटे गए थे और आज भी इनमें से 1712 प्लॉट खाली पडे़ हैं। इनका आवंटन रीको ई-ऑक्शन के माध्यम से करता है। इसके लिए समय समय पर रीको मुख्यालय की ओर से सूचना जारी की जाती है। ये आवंटन 99 साल की लीज पर होता है। बता दें कि अजमेर जिले में अजमेर सहित ब्यावर और किशनगढ़ में रीको कार्यालय हैं। ब्यावर अजमेर यूनिट के अधीन है। जबकि किशनगढ़ में रीको की अलग से यूनिट है। अजमेर में 3507 प्लॉट काटे गए और इसमें 1398 खाली हैं। वहीं किशनगढ़ में 2578 प्लॉट काटे गए और इसमें 314 प्लॉट खाली हैं। प्लॉट आवंटन का ये रहेगा प्रोसेस रीको के अजमेर और किशनगढ़ यूनिट हेड अंजय विश्वकर्मा ने बताया- नए रीको एरिया में प्लॉट लेने के लिए राजनिवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां फार्म मिलेगा और उसे पूरा भरने के बाद पहले मोबाइल नम्बर पर और बाद में ईमेल आईडी पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा। दोनों ओटीपी भरने के बाद शर्तों पर सहमति जताने के बाद सब्मिट करना होगा। फिर जिला कलेक्टर की ओर से जारी किए जाने वाला एमओयू मिलेगा। इसके बाद सीधे आवंटन प्रोसेस में भाग लें सकेंगे। वहीं, पुराने एरिया में खाली पडे़ प्लॉट का सीधा आवंटन नहीं होता। इसके लिए रीको की ओर से ई-ऑक्शन निकाला जाता है और ई-ऑक्शन में भाग लेकर प्लॉट लिया जा सकता है। यह है रेट और रीको एरिया अब जानिए 11 नए एरिया