टोंक| छावनी निवासी सुमित्रा देवी टोंक से डारडातुर्की गांव के लिए राजस्थान परिवहन निगम की बस में जा रही थी। इस दौरान उसका करीब 5 ग्राम का एक सोने का टॉप्स बस की सीट पर गिर गया। ये बात उसके अपने घर जाने पर पता चली। उसके बाद उसके बेटे ने बस के बारे में जानकारी कर परिचालक को फोन कर इस बारे में बताया। परिचालक शहजाद निवासी मालपुरा ने सोने के टॉप्स मिलने की बात कही तथा उसको वो टॉप्स लौटकर ईमानदारी का परिचय दिया।