कनिष्ठ लेखाकार एवं राजस्व लेखाकार (JA-TRA) भर्ती-2015 परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल मामले में फरार वांटेड को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने अरेस्ट किया। भर्ती परीक्षा में संगठित गिरोह ने धांधली की थी। RPSC की ओर से आरोपी को एग्जाम से बैन कर दिया गया था। एसओजी की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- एसओजी ने लंबे समय से फरार आरोपी नवल किशोर (40) निवासी मंडावरी दौसा को शनिवार को अरेस्ट किया। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से अगस्त-2015 में कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार के पदों की भर्ती निकाली गई थी। इस कॉम्पिटिशन एग्जाम में संगठित गिरोह ने बाड़मेर, जालोर, जोधपुर और अन्य स्थानों से मोबाइल नेटवर्क के जरिए कैंडिडेट्स को एग्जाम पास कराया था। आरोपी को पकड़ा तो गिरोह का हुआ खुलासा एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- संगठित गिरोह के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर परीक्षा शुरू होने के बाद मोबाइल के जरिए प्रश्न-पत्र प्राप्त किया। विषय विशेषज्ञों से प्रश्न-पत्र को सॉल्व करवाकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कैंडिडेट्स को ब्लूटूथ से आंसर लिखवाकर नकल करवाई गई। परीक्षा में ब्लूटूथ से चीटिंग करते आरोपी नकल किशोर मीना को पकड़ा गया था। आरपीएससी जांच में पता चला कि गिरोह ने परीक्षा से पहले उसे ब्लूटूथ किट दिया था। ब्लूटूथ किट पहनकर आरेापी नवल किशोर एग्जाम सेंटर में दाखिल हुआ। परीक्षा की दोनों परियों में नवल किशोर मीना की ओर से सस्पेक्ट मॉड्यूल के जरिए ब्लूटूथ नकल की गई। आरपीएससी की ओर से आरोपी नवल किशोर मीना को कॉम्पिटिशन एग्जाम व इंटरव्यू से डिबार (बैन) कर दिया गया था। एसओजी टीम ने शनिवार को दबिश देकर आरोपी वांटेड नवल किशोर को पकड़ा। मास्टर माइंड सहित 22 अरेस्ट एसओजी की ओर से प्रकरण में अब तक गिरोह के मास्टर माइंड सहित 22 सदस्यों को अरेस्ट किया जा चुका है। गिरोह के मास्टर माइंड मोहनलाल विश्नोई निवासी जालेली जोधपुर, जगदीश ज्याणी निवासी दाता जालोर, जगदीश विश्नोई निवासी खारा करडा जालोर, ओमप्रकाश ढाका निवासी पुर जालोर, बंटू उर्फ जोगाराम जाट निवासी खारा करडा जालोर, पम्माराम विश्नोई पटवारी निवासी मालवाड़ा जालोर और टीचर रामनिवास विश्नोई निवासी भादेराना जालोर, टीचर मनोहरलाल सुथार निवासी कारोला जालोर व पीटीआई हरीराम विश्नोई निवासी बूल बाड़मेर सहित कुल 22 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।