राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के दूसरे दिन शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हैं। आरएएस रिजल्ट आने के बाद में राजस्थान में तीसरी रैंक हासिल करने वाले नवनीत का ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से स्वागत किया गया, इस दौरान नवनीत अपने पिता के गले लगे और पिता-पुत्र दोनों भावुक हो गए। नवनीत बोले- मैं 2022 से प्रयास कर रहा हूं। पहले प्रयास में 87रैंक मिली थी, जिसमें मुझे राजस्थान तहसीलदार सर्विस मिली थी। अब तीसरी रैंक मिली है। मेरी प्राथमिकता है कि युवा आगे बढ़े। नवनीत के पिता थर्ड ग्रेड टीचर नवनीत गुलाबपुरा भीलवाड़ा के रहने वाले है ओर अभी अजमेर तहसीलदार ट्रेनिंग सेंटर में हैं,नवनीत के पिता खामोर में थर्ड ग्रेड टीचर हैं ।नवनीत ने मेंस में 282.50 और इंटरव्यू में 60 मार्क्स, टोटल 342.50 मार्क्स हासिल किए हैं। RAS रिजल्ट में ये खास बातें…. रिकॉर्ड समय में जारी हुआ परिणाम RPSC ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में गजब की तेजी दिखाई है। 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म होने के ठीक दूसरे दिन ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।