चूरू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव मनाया। बागला खेल मैदान में शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला संघचालक और विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने ध्वजारोहण और शस्त्र पूजन से की। मुकेश कुमार ने पथ संचलन को रवाना किया। उन्होंने विजयदशमी के महत्व पर बताया कि यह पर्व सत्य, धर्म और साहस की प्रेरणा देता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। संघ राष्ट्रभक्ति और अनुशासन मजबूत करने का काम कर रहा है। स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाए शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए पथ संचलन किया। यह बागला खेल मैदान से शुरू होकर सुभाष चौक, नई सड़क, स्टेशन रोड, पुरानी सड़क, गढ़ चौराहा और सफेद घंटाघर सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। रास्ते में पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। चूरू विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका भी मौजूद रहे।