कोटा स्टेशन पर जारी पुनर्विकास कार्य के कारण कोटा-पटना एक्सप्रेस दो ट्रिप कोटा स्टेशन के बजाय सोगरिया स्टेशन से चलेगी। 16 अप्रैल से 12 मई तक गाड़ी संख्या 13238-13240 कोटा स्टेशन के बजाय सोगरिया (SGAC) स्टेशन से रात 8:40 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13237 व 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस 11 मई तक कोटा स्टेशन के बजाय सोगरिया (SGAC) स्टेशन पर समाप्त होगी। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा साबरमती-आसनसोल-साबरमती के बीच वातानुकूलित विशेष गाड़ी का संचालन 2 ट्रिप के लिए किया जा रहा है। यह गाड़ी कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09435 साबरमती बीजी-आसनसोल 17 से 24 अप्रैल को हर शुक्रवार को साबरमती से रात 10.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को भरतपुर 12.05 बजे होते हुए रविवार को दोपहर 1.15 बजे आसनसोल जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती 19 से 26 अप्रैल तक हर रविवार को आसनसोल जंक्शन से दोपहर 4.10 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सोमवार दोपहर 4.30 बजे भरतपुर होते हुए मंगलवार को सुबह 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में साबरमती बीजी, मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, अछनेरा जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा, धनबाद जंक्शन तथा आसनसोल जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।