डूंगरपुर की सागवाड़ा पुलिस ने अवैध ताड़ी बेचने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगहों से तेलंगाना के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10-10 लीटर ताड़ी से भरे केन जब्त किए गए हैं। सागवाड़ा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अवैध ताड़ी के परिवहन और बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए तेलंगाना निवासी विनोद मंडेला (29), निर्मला मंडेला (43) और मन्नेम यादैया को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार ये आरोपी तेलंगाना से आकर सागवाड़ा में ताड़ी बेच रहे थे। पुलिस अवैध शराब और ताड़ी की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।