आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सलूंबर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए जिला परिषद सदस्य के 21 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची जारी होने के बाद जिले में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सामाजिक जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली से हुआ चयन पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एकीकरण समिति की सहमति के बाद सामाजिक जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली के माध्यम से प्रत्याशियों का चयन किया गया। इसके बाद जिला परिषद सदस्य पद के लिए अधिकृत उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने लसाड़िया स्थित केजरिया जी मार्केट कार्यालय से प्रत्याशियों की सूची जारी की। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को मौका पार्टी ने जयसमंद, सराड़ा, सेमारी, सलूम्बर, गिंगला और झल्लारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। सूची में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने जिला परिषद के कुल 21 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। सलूंबर में BAP ने जिला परिषद के प्रत्याशी घोषित किए