सलूंबर शहर के सूरजपोल के बाहर स्थित मुख्य मोक्षधाम में जर्जर टीनशेड के कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून के आने से पहले बारिश होंगी तो शवदाह स्थल पर लगे टीनशेड में बड़े छेद होने से पानी सीधे चिता और वहां मौजूद लोगों पर गिरा गा। इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को शहर के गणमान्य नागरिकों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि वर्षों पुराना टीनशेड पूरी तरह जर्जर हो चुका है और अब उसकी मरम्मत के बजाय नया निर्माण आवश्यक है। आरसीसी की स्थायी छत की मांग ज्ञापन में दो मुख्य सुझाव दिए गए हैं। पहला, वर्तमान टीनशेड को हटाकर कम से कम पांच फीट अधिक ऊंचाई पर नया शेड लगाया जाए, ताकि बारिश का पानी अंदर न आए। दूसरा, टीनशेड के स्थान पर शवदाह स्थल के ऊपर मजबूत आरसीसी की स्थायी छत का निर्माण कराया जाए, जिससे हर मौसम में अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुचारू रह सके। अधिवक्ता राम भरोसे पुरोहित ने बताया- बरसात शुरू होने के बाद परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को प्रशासनिक लापरवाही के कारण अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ये रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने वालों में राम भरोसे पुरोहित, मुकेश मंत्री, विष्णु सोनी, रमेश लोहार, प्रहलाद पटेल, रमेशचंद्र खटीक और गिरीश पटेल सहित कई नागरिक शामिल थे।