सलूंबर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ईंटालीखेड़ा में छात्रों और स्टाफ ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने ‘मेरा वोट,मेरा अधिकार’पहले मतदान,फिर जलपान’और ‘लोकतंत्र की यही पुकार,शत-प्रतिशत हो मतदान’जैसे नारों से ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई,जिसमें छात्रों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से निष्पक्ष और निर्भीक मतदान का संदेश दिया। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मदद का संदेश राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ईसरवास में छात्रों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान दिवस पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहयोग करने तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशीला कटारा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। रंगोली और पोस्टरों से बताया मतदान का महत्व राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बामनिया में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर और रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। वहीं,ईंटालीखेड़ा में छात्रों ने पोस्टर तैयार करने के बाद स्कूल से गांव तक रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों से आगामी पंचायतीराज चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई। पंचायत स्तर पर भी चलेगा अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में मतदाताओं तक मतदान संबंधी जानकारी पहुंचाने कीकार्य योजना बनाई गई। अभियान के तहत पात्र नागरिकों से बिना किसी भय,दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की अपील की जा रही है।