सलूम्बर जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद के 21 और सलूम्बर, लसाड़िया, गिंगला, सेमारी पंचायत समितियों के 15-15 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जांच के बाद स्वीकृत और खारिज किए गए नामांकन पत्रों की वार्डवार लिस्ट बनाई गई है। इससे चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। जिला परिषद के कुछ इलाकों में नामांकन खारिज हुए हैं, वहीं कई वार्डों में सभी नामांकन स्वीकार किए गए। पंचायत समितियों में भाजपा, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने और अंतिम लिस्ट आने के बाद 26 अक्टूबर को मुकाबले की असली तस्वीर साफ होगी। जिला परिषद सलूम्बर में फाइनल प्रत्याशियों की लिस्ट सलूम्बर पंचायत समिति के प्रत्याशियों की लिस्ट - लसाड़िया पंचायत समिति के प्रत्याशियों की लिस्ट - गिंगला पंचायत समिति के प्रत्याशियों की लिस्ट - सेमारी पंचायत समिति के प्रत्याशियों की लिस्ट -