सलूम्बर उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर मंगलवार देर शाम पलोदड़ा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उदयपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तेज टक्कर से घायल हुए दोनों युवक पलोदड़ा चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बतया मंगलवार शाम करीब 7 बजे उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर पलोदड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान ओड़ा निवासी सुंदर मीणा (35) और खाखल, जयसमंद निवासी प्रेम शंकर मीणा (37) के रूप में हुई है। सुंदर मीणा की हालत गंभीर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर मदद जुटाते हुए दोनों घायलों को एम्बुलेंस से उदयपुर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, सुंदर मीणा की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरे घायल प्रेम शंकर मीणा का भी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर लगी भीड़ दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। हादसे के बाद वाहन चालक के मौके से फरार होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और फरार वाहन चालक का पता लगाने में जुटी है।