पाली पंचायत के सांपा गांव में उपसरपंच चुनाव को लेकर शनिवार को जीते हुए सरपंच प्रत्याशी मंगलाराम और हारे हुए प्रत्याशी और उनके समर्थक आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट तक हो गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को संभाला और मामला शांत किया। मौके पर एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत भी पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया। पढ़िए पूरा घटनाक्रम