किशनगढ़बास के गंज में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। सैनी समाज उत्थान समिति ने इसे आयोजित किया। इसमें 256 लोगों ने पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ली और मुफ्त दवाइयां भी मिलीं। डॉ. मीनाक्षी रांगी, डॉ. मोहम्मद मोइज, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. जावेद अहमद मलिक और डॉ. हिमांशु बंसोड़ समेत पांच डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। अस्पताल की प्रबंधन टीम से हेमंत जोशी, रहमत लियाकत, प्रिया, मुबीना, आशीष और सफी मोहम्मद ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस मौके पर सैनी समाज, गंज के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष हिमेश सैनी, कोषाध्यक्ष अनिल सैनी और 12 गांव के प्रधान अशोक सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।