श्रीगंगानगर| नगरपरिषद के एक सफाई कर्मचारी ने मंगलवार को ईमानदारी का परिचय दिया। वार्ड 59 के सफाई कर्मचारी विक्रम कुमार को सफाई कार्य करने के दौरान सड़क पर एक कीमती मोबाइल मिला। विक्रम ने इसकी सूचना सफाई इंस्पेक्टर संजय कुमार व पूर्व पार्षद किशन चौहान को दी। इसके बाद मोबाइल के असल मालिक का पता लगाया गया। उसे नगरपरिषद में बुलाया गया। सभापति अजय दावड़ा ने मोबाइल मालिक को मोबाइल फोन लौटाया और सफाई कर्मचारी विक्रम की तारीफ की।