डीडवाना में संस्कृत भारती की नगर और जनपद बैठक दोजराज गणेश मंदिर परिसर में हुई। इसमें संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। संस्कृत भारती के नागौर विभाग संयोजक हरिकिशोर सोनी ने प्रबोधन वर्ग के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने ज्यादा लोगों को जोड़ने और शैक्षणिक संस्थानों तक संपर्क बढ़ाने की बात कही। सूचना पत्रक भी जारी हुआ। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और संस्कृत में रुचि रखने वालों से संपर्क की योजना बनी। जरूरी सहयोग जुटाने और पूर्व निर्णयों की प्रगति की समीक्षा भी हुई। महर्षि वाल्मीकि जयंती भव्य रूप से मनाने पर भी चर्चा हुई। आयोजन बेहतर बनाने और अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए गए। इस मौके पर नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरिराज जोशी, नगर मंत्री नीतेश पुरोहित, जनपद मंत्री पुनीत जांगिड़, जनपद सह मंत्री पवन रामावत, सह प्रचार प्रमुख लोकेश अग्रवाल और दोजराज गणेश मंदिर के पुजारी पंडित रामावतार दाधीच समेत कई लोग मौजूद थे।