सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में यह दौड़ निकाली गई। रन फॉर यूनिटी अहिंसा सर्किल से रवाना हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस अहिंसा सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें आम लोग और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की बात कही गई।