सारोला कलां निवासी रामनारायण धाकड़ ने उपखंड अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय को शिकायत सौंपी। इसमें कहा गया है कि उनके पिता ने वर्षों पहले ग्रामीणों के पेयजल के लिए भूमि दी थी। अब कुछ लोगों ने उस जमीन पर अतिक्रमण कर दीवारें खड़ी कर ली हैं। धाकड़ ने चार लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि कुआं फिलहाल उपयोग में नहीं है और उसे मिट्टी व पत्थरों से भरकर बंद कर दिया गया है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।