सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट, सवाई माधोपुर से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। इसके बाद पुलिस टीम ने महेन्द्र कुमार (25) निवासी दुब्बी, थाना सूरवाल और चौथमल (22) निवासी हिंगोनी, थाना कुण्डेरा को बजरिया क्षेत्र से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। ऐसे करते थे ठगी