सवाई माधोपुर दुग्ध संघ और एचपीसीएल के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ। इसके चलते अब एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर "सरस" के शुद्ध उत्पाद मिल सकेंगे। जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर और करौली जिले में एचपीसीएल के 77 पेट्रोल पंप है। इन पेट्रोल पंपों में सीएनजी की व्यवस्था है। भीड़ अधिक रहती है। ऐसे 25 पेट्रोल पंपों पर सरस कियोस्क, आउटलेट या पार्लर खोलने का एमओयू किया गया। इस दौरान एचपीसीएल के रीजनल ऑफिस कोटा में चीफ रीजनल ऑफिसर रिशु चौधरी एवं सवाई माधोपुर दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक सुरेश कुमार सेन ने संयुक्त हस्ताक्षर किए। एचपीसीएल के अधिकारियों सहित एरिया मैनेजर राहुल मिश्रा, दुग्ध संघ के मार्केटिंग प्रतिनिधि, एमआईएस प्रभारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।